KCG

डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता ने आवास के पात्र हितग्राहियों का किया सर्वे

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्राम पांडादाह पहुंचकर पीएम आवास की पात्रता रखने वाले हितग्राही परिवारों का निरीक्षण किया। सर्वे के दौरान उन्हें कई ऐसेे परिवार मिले जिन्हें पीएम आवास की आवश्यकता है परंतु अभी तक उन्हें इस योजना से वंचित रखा गया है। उन परिवारों को विधायक श्रीमती बघेल ने आश्वस्त करते हुये कहा कि उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ आवश्य मिलेगा। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आरती रिंकू महोबिया, रिंकू महोबिया, सुरजीत ठाकुर, देवकांत यदु, महेन्द्र वर्मा, घसिया यादव, मुकेश श्रीवास्तव, उपसरपंच नितेश देवांगन, आशीष साहू, पंच भोजकुमार, रोजगार सहयक संजू नेताम, बैधनाथ वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page