Uncategorized

विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ.नीता गहरवार भुवनेश्वर में हुई सम्मानित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ.नीता गहरवार को भुवनेश्वर में भारत विकास अवार्ड से सम्मानित किया गया है. उड़ीसा स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ सेल्फ रिलेशन भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिस्टर कल्याण राज आईएएस फॉर्मर प्रिंसिपल सेक्रेटरी लेबर एंड एमलऐमेन्ट मिनिस्ट्री गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा प्रोफेसर डॉ.नीता सिंह गहरवार को अवार्ड दिया गया. उक्त सम्मान के लिये उड़ीसा इंस्टीट्यूट आफ सेल्फ रिलेशन भुवनेश्वर के संयोजक सीवीआर सुबुद्धि ने पत्र प्रेषित कर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के नृत्य विभाग की अधिष्ठाता प्रो.डॉ.नीता सिंह गहरवार को समारोह में आमंत्रित किया गया था. बता दे कि प्रो.डॉ.नीता गहरवार अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह गहरवार की धर्मपत्नी हैं. श्रीमती गहरवार की इस उपलब्धि से खैरागढ़ जिला गौरान्वित हुआ है. इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों सहित ईष्टमित्रों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page