KCG

ठेठवार समाज जिला खैरागढ़ के जिलाध्यक्ष बने किशन यदु, राजू यादव को जिला सचिव और लोमश यदु को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

खैरागढ़। ठेठवार समाज जिला खैरागढ़ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन 1 नवंबर 2026, रविवार को सामाजिक वरिष्ठजनों एवं विभिन्न राजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचन में किशन यदु पंडरिया को जिला अध्यक्ष, राजू यादव ग्राम पांडादाह को जिला सचिव तथा लोमश यदु ग्राम आमदनी को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं शैलेन्द्र यदु को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।निर्वाचन प्रक्रिया में खैरागढ़ राज, पांडादाह राज, गंडई राज, छुईखदान राज एवं ठाकुरटोला राज के सामाजिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक चन्द्रभूषण यदु, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय यदु, खैरागढ़ राज अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी बलराम यदु सहित प्रमोद यदु, बसंत यदु, चन्द्रेश यदु, मानिक लाल यदु, कृष्णकुमार यदु, पवन यदु, होरीलाल यदु, सूरज यदु, महेंद्र कुमार यादव, पुष्प कुमार यादव, मुजन यादव, भागवत यादव, देवनाथ यदु, हीरा यदु, दशरथ यदु, उमेंद राम यदु, रूपेंद्र यदु, कमलेश यदु एवं कपिल यदु सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सामाजिक बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं समाज के सभी सदस्यों के सहयोग से सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page