
ग्राम रैमडवा नदी किनारे जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार
खैरागढ़। पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों एवं आपराधिक मामलों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 03 नवंबर 2026 की रात्रि को थाना गण्डई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रैमडवा में नदी किनारे कुछ व्यक्तियों द्वारा 52 पत्ती ताश के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गण्डई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश तथा नगदी रकम 1,200 रुपये जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा साहू पिता टेकराम साहू उम्र 31 वर्ष, पुनीत साहू पिता बरसाती साहू उम्र 26 वर्ष तथा मुकेश साहू पिता मंगतु साहू उम्र 36 वर्ष तीनों निवासी ग्राम रैमडवा थाना गण्डई हैं।आरोपियों के विरुद्ध थाना गण्डई में धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

