KCG

टोलागांव शक्ति केंद्र के ग्राम रूसे में बूथ कमेटी का चुनाव संपन्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. केसीजी जिला के टोलागांव शक्ति केंद्र के ग्राम रूसे में बूथ कमेटी का चुनाव जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू की उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी नारायण साहू, सह प्रभारी विष्णु दास साहू एवं ओमप्रकाश साहू का विशेष योगदान रहा। बुथ कमेटी के अध्यक्ष सर्वसम्मति से विनोद साहू, मंत्री बबलू यादव, लाभार्थी प्रमुख पोषण साहू, बीएल टू शेखर यादव, व्हाट्सएप प्रमुख सूरज भारती, मन की बात प्रमुख हेमंत साहू, 6 कार्यक्रमों के प्रमुख कीर्तन साहू, जगत साहू, विमल यादव, यमुना साहू, मोनिका साहू, राजकुमारी भारती के अलावा पन्ना प्रमुख गठन किया गया। बूथ कमेटी के निर्वाचन पश्चात् जिला अध्यक्ष श्री साहू ने निर्वाचित कमेटी के पदाधिकारीयों को बधाई देते हुये कहा के विश्व के सबसे बड़ी पार्टी के परिवार में जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य की बात है। सभी मिलकर पीएम मोदी एवं विष्णु देव सरकार जन कल्याण योजना एवं किसान हित में गांव के अंतिम छोर तक के व्यक्तियों को मिल रही लाभ के लिये केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में गांव के कौशल साहू, लाल जी साहू, जगत साहू, बबलू यादव, हेमंत साहू, शेखर साहू, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page