
उपाध्यक्ष बने डॉ.भगत राम सिन्हा व ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली सीताराम को
खैरागढ़। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जिले में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इस क्रम में जिला अध्यक्ष मनीष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ.भगत राम सिन्हा तथा ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम सिन्हा को औपचारिक रूप से दायित्व प्रदान किए गए। उक्त नियुक्ति पत्र प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.जतिंदर पाल सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार (नई दिल्ली) के निर्देशानुसार जारी किए गए। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में यह नियुक्तियाँ की गई हैं। नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक कल्याण तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि यह संगठन एक पंजीकृत गैर-सरकारी संस्था है जो मानवाधिकारों की रक्षा एवं समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि वह अपने दायित्वों का पूरी कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करेंगे और संगठन के रीति और नीति के अनुरूप जन सेवा में निरंतर अपनी टीम के साथ बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।


