KCG

बड़े लमरा के 6 घरों में पहुँची बिजली, मजराटोला योजना से रोशन हुए घर

खैरागढ़ संभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी मजराटोला योजना के तहत ग्राम बड़े लमरा में परंपरागत ग्रिड कनेक्टिविटी के माध्यम से विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पहल के तहत गांव के 06 घरों में विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। लंबे समय से बिजली सुविधा से वंचित परिवारों के घर रोशन होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। बिजली पहुंचने से अब इन परिवारों को घरेलू कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई एवं दैनिक जीवन में सुविधा मिलेगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस कार्य को सफल बनाने में जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल, प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर, मुख्य अभियंता हर्ष कुमार मेश्राम एवं अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा वहीं कार्यपालन अभियंता आलोक कुमार दुबे, खैरागढ़ संभाग की सक्रिय पहल, सतत निगरानी एवं विभागीय अमले के समन्वित प्रयासों से कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page