अपराध

प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर किया लगातार दुष्कर्म

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जिले के थाना ठेलकाडीह क्षेत्र की एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी डॉ.महेन्द्र वर्मा पिता मानिक लाल वर्मा उम्र 38 साल निवासी डिलापहरी के साथ जान पहचान होने व घरेलू पारिवारिक चिकित्सक होने के कारण स्वास्थ्य खराब होने पर ईलाज किया करता था। वह अक्सर कहता था कि तुम सुंदर हो, पढ़ी लिखी हो, मैं तुमसे विवाह कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाकर अश्लील व्हाट्सअप चैट करने, अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन साल तक शारीरिक सबंध स्थापित किया। इस रिपोर्ट पर थाना ठेलकाडीह में धारा 376 (2) (ढ), 506 भादंवि, धारा 67 आईटी कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी त्रिलोक बसंल द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिये निर्देश मिलने पर एडिशनल एसपी नेहा पाण्डे एवं एसडीओपी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ठेलकाडीह धर्मेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को ग्राम डिलापहरी थाना लालबाग जिला राजनांदगांव में घेराबंदी का पकड़ा गया और उसे हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी का यह कृत्य धारा 376 (2) (ढ), 506 भादवि, धारा 67 आईटी के तहत दंडनीय अपराध होने पर आरोपी महेन्द्र वर्मा पिता मानिक लाल वर्मा उम्र 38 साल डिलापहरी थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page