KCGअपराध

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार प्रार्थीया नाबालिक बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पीड़िता को आरोपी सागर कुमार जोशी पिता गोपी राम जोशी उम्र 19 साल निवासी आमाघाटकादा थाना छुईखदान के द्वारा नाबालिग जानते हुए भी बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है जिससे वह गर्भवती हो गयी है। उक्त रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना छुईखदान में धारा 64(2)(ड), 96 बीएनएस, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपी सागर कुमार जोशी की पता तलाश कर हिरासत में लेकर आरोपी सागर कुमार जोशी को 3 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page