KCG

जालबांधा मंडल में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर हुई बैठक

जालबांधा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जालबांधा मंडल में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, मतदाता सूची की गहन समीक्षा करने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सिरमौर, मंडल प्रभारी अशोक साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव रिंकू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चंदन वर्मा, जनपद सदस्य भूखन बंजारे, उमेश साहू, खुमान वर्मा, विधायक प्रतिनिधि माधव बंजारे सहित धनंजय वर्मा, कोमल वर्मा, हरेश वर्मा, शुभम वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, ओमप्रकाश साहू, पिंटू साहू, मुकेश बंजारे, गौतम वर्मा, रोहित निर्मलकर, भुनेश्वर वर्मा एवं रामावतार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों को मतदाता सूची वितरित की गई। उन्हें मतदाता सूची का सूक्ष्मता से परीक्षण एवं सत्यापन करने तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में संशोधन और नियमानुसार नाम विलोपन से संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित कर मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित करने तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मताधिकार सुरक्षित रहना आवश्यक है। उन्होंने वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को जनआंदोलन का रूप देने तथा मतदाता सूची की निष्पक्ष एवं सतर्क समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page