शिक्षा

जालबांधा के दो छात्रों का नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

जालबांधा। क्षेत्र के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि जालबांधा स्थित दो अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में हुआ है। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालयों बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। श्री गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल जालबांधा के कक्षा 5वीं के छात्र पीयूष सोनी (ग्राम शेरगढ़) तथा कबीर पब्लिक स्कूल जालबांधा के छात्र अनंत कुमार वर्मा (ग्राम बघमरा) ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। दोनों छात्रों की इस महत्वपूर्ण सफलता पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि छात्रों की कठिन मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने गांव का नाम रोशन करेंगे। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अभिभावकों सहित शिक्षकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page