शिक्षा

स्वतंत्रता दिवस पर वेसलियन स्कूल में आयोजित हुये विविध कार्यक्रम

खैरागढ़. वेसलियन स्कूल खैरागढ़ में 78वां स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आजादी के 78वां स्वतंत्रता दिवस वेसलिय स्कूल में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में स्कूल के प्राचार्य एस.मसीह, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने देश की रक्षा के लिये शहीद हुये जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में उन्हें स्मरण कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात् सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों सहित सारे जहां से अच्छा गीत एक स्वर में प्रस्तुत किया गया। स्वतंत्रता दिवस की प्रासंगिकता पर प्राचार्य श्री मसीह ने छात्र-छात्राओं को देश में आजादी के वास्तविक अर्थ पर प्रकाश ड़ालते हुये बताया कि आजादी का मतलब सभी संप्रदाय के लोगों में एकता और भाईचारे का होना है। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें सामूहिक गीत, एकल गीत, सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत व भाषण के माध्यम से अपनी नयनाभिराम प्रस्तुति दी। प्राचार्य सहित शिक्षकों ने कार्यक्रम के समापन पूर्व यह संदेश देते हुये कहा कि अगर सभी एक-जुट होकर किसी भी कार्य को करें तो कामयाब जरूर होंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page