KCG

जन-जागरूकता शिविर में छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल पैलीमेटा में मंगलवार को महिला सुरक्षा बाल संरक्षण और विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीतराम खुटेल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर महिला सशक्तिकरण हब तथा मिशन वात्सल्य की टीम ने बताया कि हिंसा या उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक ही स्थान पर आश्रय परामर्श विधिक सहायता चिकित्सा सुविधा और पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का निर्भीक होकर लाभ लेने की अपील की गई। प्रतिभागियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना महतारी वंदन योजना नोनी सुरक्षा योजना सुकन्या समृद्धि योजना उज्ज्वला योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता और लाभों से भी अवगत कराया गया। बाल विवाह निषेध एवं महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य पोषण संतुलित आहार मासिक धर्म स्वच्छता तथा कैंसर से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है। अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने महिला सुरक्षा शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों को समाज तक पहुंचाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page