KCG

मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने वालों की अब खैर नहीं

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी नेहा पाण्डेय व एसडीओपी लालचंद मोहले खैरागढ़ के मार्गदर्शन में जिला केसीजी के समस्त थाना-चौकी द्वारा सघन वाहन चेकिंग करते मालवाहक वाहनों पर सवारी परिवहन कर लोगो की जान जोखिम में रख कर चंद पैसो के लिउ लोगो की जान दांव पर लगा देते है ऐसे ही लोगो पर सख्ती से कार्यवाही किया गया. आये दिन माल वाहक वाहनों से सवारी परिवहन करने से हुये गंभीर एवं भयावाह सड़क दुर्घटनाओ को देखते हुये उन पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही किया गया है जिसमे जिले के यातायात से 8 थाना – खैरागढ़ 4, छुईखदान 4 गंडई 3, मोहगांव 4, सालहेवारा 1, बकरकट्टा 3, गातापार 2, ठेलकाडीह 2, चौकी जालबांधा 2 से कुल 33 प्रकरणों मे कार्यवाही किया गया साथ ही यातायात विभाग खैरागढ़ द्वारा तीन बस संचालकों पर तथा दो स्टंट बाइकर्स पर कार्यवाही करने के साथ अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई किया गया है। चालानी कार्यवाही के साथ लोगो को संदेश दिया जा रहा है जो यातायात नियमों को तोड़ेगा उन पर कड़ी से कड़ी एवं भारी भरकम जुर्माने के साथ कार्यवाही लगातार जारी रहेगा और पुलिस ने लोगो से अपील की मालवाहक वाहनों पर सफर न करे, एवं ऐसे मालवाहक वाहनो में सवारी परिवहन करते दिखने पर पुलिस को तत्काल सूचित कर सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page