KCG

छुईखदान महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ विचारमाला का आयोजन

अध्यापकों ने छात्रों को जागरूक व सशक्त बनाने दिया वक्तव्य 

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विचार माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर जनजागरूकता कोई लेकर रैली भी निकाली गई. महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती निरूपा वैष्णव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उद्देश्य पर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए से बालिकाओं को अपनी सुरक्षा व बराबरी के अधिकारों के लिए जागरूक बनने की प्रेरणा दी. ततपश्चात प्राचार्य डॉ‍. जयती विश्वास ने छात्रों को आदर्श महिला बनने की प्रेरणा दी, महाविद्यालय के छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अनुभव सांझा किये. कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.समीक्षा ताम्रकार ने किया. महिला प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य डॉ.शबीना खुदाबख्श, सुश्री पुष्पांजली, डॉ.प्रेमलता, सुश्री अंजलि चंदेल, भावना देवांगन विशेष तौर पर उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page