
अवैध रूप से जुआ खेलते हुए 12 आरोपी गिरफ्तार।
खैरागढ़। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छुईखदान पुलिस द्वारा 3 नवम्बर 2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुराडबरी एवं कुटेलीकला में जुआ खेल रहे लोगों के विरुद्ध रेड कार्रवाई की गई।पुलिस ने ग्राम सुराडबरी स्थित शीतला मंदिर के पास से 04 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा वहीं ग्राम कुटेलीकला के दैहान के पास दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 08 आरोपियों को पकड़ा। इस प्रकार कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी, अधजली मोमबत्तियां तथा कुल 4,190 रुपये नगद जब्त किए गए।गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम सुराडबरी से केशो कुमार कौशल (23 वर्ष), तोरण जंघेल (52 वर्ष), नारायण धुर्वे (36 वर्ष) व बिशेसर जंघेल (36 वर्ष) तथा ग्राम कुटेलीकला से राहुल बरेठ (26 वर्ष), दुर्गेश मण्डावी (27 वर्ष), खेमलाल वर्मा (39 वर्ष), पुरानिक मण्डावी (39 वर्ष), भगवती मण्डावी (45 वर्ष), रंजीत महिलांगे (31 वर्ष), जगदीश राम महिलांगे (40 वर्ष) व तिलेश्वर यादव (20 वर्ष) शामिल है। तीनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।