KCGअपराध

चार साल से फरार स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस ने चार वर्षों से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी संतोष मार्कण्डेय पिता अमरु दास निवासी ग्राम खम्हरिया को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि चोरी के एक मामले में आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2021 में न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। लंबे समय तक न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण वह फरार घोषित था और लगातार पुलिस की निगरानी में था वहीं हाल ही में मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी फरार आरोपी या स्थायी वारंटी की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। इसी तरह से पुलिस का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page