Uncategorized

जिले में नौ ग्राम पंचायतों में लगेंगे निःशुल्क श्रमिक मोबाइल कैंप

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में निर्माण क्षेत्र सहित विभिन्न असंगठित क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों को योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग दिसंबर माह में नौ ग्राम पंचायतों में निःशुल्क मोबाइल कैंप आयोजित करने जा रहा है। ये कैंप छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की योजनाओं के तहत संचालित होंगे। इन कैंपों में श्रमिक बिना किसी शुल्क के अपना पंजीयन नवीनीकरण और योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने श्रमिकों से आग्रह किया है कि वे आधार कार्ड बैंक पासबुक राशन कार्ड और मोबाइल फोन (ओटीपी हेतु) जैसे आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ कैंप में उपस्थित हों। दिसंबर माह के दौरान जिले के दोनों विकासखंड खैरागढ़ और छुईखदान में निम्न तिथियों पर कैंप लगाए जाएंगे। विकासखंड खैरागढ़ में 4 दिसंबर को गातापार कला 11 दिसंबर को घोंघेडबरी 19 दिसंबर को देवरी और 26 दिसंबर को प्रकाशपुर में शिविर आयोजित होंगे। विकासखंड छुईखदान में 2 दिसंबर को जगमडवा 9 दिसंबर को झुरानदी 16 दिसंबर को पैलीमेटा 23 दिसंबर को जीराटोला और 30 दिसंबर को जंगलपुर में निःशुल्क श्रमिक शिविर लगेंगे। विभाग का कहना है कि अधिक से अधिक श्रमिक कैंपों का लाभ लें ताकि वे विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से सीधे तौर पर जुड़ सकें।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page