अपराध

घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. छुईखदान थाना क्षेत्र में घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि 30 सिंतबर 2024 को महिलाघर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर आरोपी कमलेश जंघेल के द्वारा घर घुसकर उसके साथ छेड़खानी की है। मामले में एसपी त्रिलोक बंसल व एएसपी नितेश गौतम निर्देश पर एसडीओपी लालचंद मोहले को विवेचना अधिकारी नियुक्त किया गया जिसके बाद एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में आरोपी का पता तलाश किया गया और आरोपी कमलेश वर्मा पिता विजय वर्मा उम्र 27 साल निवासी साल्हेकला थाना छुईखदान को धारा 75(1), 331(3) बीएनएस, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(1)ब, 3(2)ट(क) के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, उपनिरीक्षक बीआर सिन्हा, आरक्षक सुशील साय पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page