KCGटॉप न्यूज़

ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में दिख रहा युवाओं का उत्साह, 5 केंद्रों पर 130 खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में युवाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। 1 मई से शुरू हुआ यह शिविर 20 मई तक चलेगा जिसमें जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिले के पांच केंद्रों राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ केकती बाड़ी मैदान छुईखदान खेल मैदान अकरजन सजेस साल्हेवारा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला मैदान गंडई में शिविर संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में करीब 130 खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। शिविर में फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, साइक्लिंग, फेंसिंग, जूडो और एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को खेल तकनीक के साथ फिटनेस अनुशासन और टीमवर्क की भी जानकारी दी जा रही है। खेल विभाग और जिला प्रशासन की पहल से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिल रहा है। शिविर में शामिल खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page