अपराध

66 हजार के जेवरात के साथ 20 हजार नगदी पार

जालबांधा में अज्ञात चोर ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम जालबांधा में अज्ञात चोर के द्वारा 66 हजार रूपये के जेवर सहित 20 हजार रूपये नगदी रकम की चोरी करने का मामला सामने आया है. जालबांधा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम जालबांधा निवासी भुवन पिता राजकुमार बंजारे उम्र 37 साल ने सोमवार 12 सितंबर को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सोमवार की रात रोज की तरह सभी लोग खाना खाकर सो गये थे तभी मध्यरात्रि अज्ञात चोर ने अनाधिकृत रूप से घर के मुख्य दरवाजा को तोडक़र प्रवेश किया और आलमारी में रखे नगदी 20 हजार रूपये सहित 1 तोला नेकलेस, 1 तोला सोने का झुमका, 1 जोड़ी पायल, 1 नगर मोबाईल कुल कीमत 66 हजार रूपये को चोरी कर लिया. वर्तमान में किसानी कार्य प्रगति पर है और मजदूरों को भुगतान करने नगद राशि रखे थे जिसे चोरी कर लिया गया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर जालबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है वहीं आरोपी की पतासाजी जालबांधा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में की जा रही है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page