अपराधछत्तीसगढ़

गाली-गलौच कर लोगों को परेशान करने वाले दो युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। थाना छुईखदान पुलिस ने क्षेत्र में गाली-गलौच कर लोगों को परेशान करने वाले दो युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 मई 2026 को ग्राम बीरूटोला निवासी साहिल यादव (18 वर्ष), पिता मुनेश यादव तथा ग्राम बाजगुड़ा निवासी गौरव वर्मा (18 वर्ष), पिता ईश्वर वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दोनों युवकों पर सार्वजनिक स्थानों पर गाली-गलौच कर लोगों को परेशान करने का आरोप था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान पुलिस ने साहिल यादव के खिलाफ तथा गौरव वर्मा के खिलाफ धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक और अराजक गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page