Uncategorized

गांधी जयंती पर राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में हुई विशेष ग्राम सभा

बाजार अतरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में केंद्र सरकार की VB–G RAM G योजना के अंतर्गत गांव की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्ययोजना तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए गांव के विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव रखे। सभा में ग्रामीणों ने रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका के साधनों को मजबूत करने, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने जैसे विषयों को प्राथमिकता देने की बात कही। अधिकारियों ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई कार्ययोजना से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी दिशा दी जा सकती है।

ग्राम सभा में महिला स्व-सहायता समूहों, स्वच्छता दीदियों और लखपति दीदियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिलाओं ने आजीविका और ग्राम विकास से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रखे। इस दौरान ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता के साथ गांव के विकास को लेकर सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। सभा में संयुक्त आयुक्त रायपुर रामधन श्रीवास, सहायक परियोजना अधिकारी खैरागढ़ प्रेम देवांगन, जनपद पंचायत खैरागढ़ के पीओ उपेंद्र वर्मा, सरपंच सीमा गुनेश वर्मा, पंचायत सचिव श्रीमती पुनीता साहू एवं रोजगार सहायक श्रीमती खिलेश्वरी जांघेल सहित जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज, स्वावलंबन और जनभागीदारी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए सोनपुरी को स्वच्छ, आत्मनिर्भर और विकसित ग्राम बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page