
सत्यमेव न्यूज गंडई-पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल गंडई की वार्षिक बैठक नगर स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी टीके चंदेल, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, खम्हन ताम्रकार, राजेश मेहता, अनिल अग्रवाल, राजू जंघेल, उमा चौबे, श्यामपाल ताम्रकार, टेकन देवांगन, धरमु पटेल, सुखदेव पटेल, कमलेश जंघेल, सुखी पटेल, रजेलाल पटेल, लीलाराम साहू, सुमन पाटले, यतीश कुंजाम, भानु साहू, राकेश टंडन, लेखराम साहू, तहसील पटेल, मंगल जैन, कार्तिक मरकाम, जितेंद्र पटेल सहित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

