KCGटॉप न्यूज़

खैरागढ़ से लगे मुतेड़ा पंचायत में सरपंच के खिलाफ पंचों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुतेड़ा में पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पंचायत के निर्वाचित पंचों ने सरपंच गीतांजलि देवांगन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में पंचों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंचकर एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है। पंचों ने आवेदन में पंचायत संचालन में पारदर्शिता की कमी विकास कार्यों में अनियमितता तथा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय बिना पंचों की सहमति के लिए जा रहे हैं जिससे निर्वाचित प्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को ग्राम पंचायत के 17 वार्ड पंचों ने संयुक्त रूप से आवेदन प्रस्तुत कर नियमानुसार पंचायत बैठक बुलाने और अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की मांग की है। आवेदन के बाद पंचायत की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और गांव में लगातार बैठकों का दौर जारी है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि आवेदन नियमानुसार सही पाया जाता है तो आने वाले दिनों में पंचायत की सत्ता में बदलाव की स्थिति बन सकती है।

टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीएम खैरागढ़

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page