KCG

खैरागढ़ शहर में दिखा लोमड़ी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. संगीत नगरी खैरागढ़ में जंगल से भटककर आये लोमड़ी ने दस्तक दी है। जानकारी अनुसार मूल रूप से भेड़िये की सबसे छोटी प्रजाति के जंगली कुत्ते के रूप में पहचान रखने वाले लोमड़ी को पिपरिया नदी के किनारे बरेठपारा वार्ड के पीछे सोमवार की दोपहर में कुछ बच्चों ने देखा। लोमड़ी को देखकर लोगों में कौतूहल का माहौल रहा और लोगों ने नदी किनारे बैठे लोमड़ी का वीडियो व रील्स बनाकर सोशल मीडिया में शेयर किया जो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि खैरागढ़ में देखा गया लोमड़ी किशोरवय नर है और भटककर पिपरिया नदी के रास्ते जंगल से खैरागढ़ पहुंचा है। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है, इसके बाद बताया गया है कि लोमड़ी वापस जंगल की ओर लौट गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page