Advertisement
Uncategorized

पेटी में दो दिवसीय विराट देवी जस एवं झांकी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम पंचायत जालबांधा के आश्रित ग्राम पेटी में जब देवी जस की गूंज और झांकियों की छटा बिखरी तो पूरा गांव भक्ति और उल्लास में डूब गया। मां हिंगलाज शीतला समिति एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आयोजित दो दिवसीय विराट देवी जस एवं झांकी प्रतियोगिता श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गई। कार्यक्रम में विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर, जनपद सदस्य भूखण बंजारे, डिलेंड साहू, रिंकू गुप्ता, धनंजय वर्मा, समिति अध्यक्ष हरेश वर्मा की सहभागिता से आयोजन को राजनीतिक व सामाजिक समर्थन मिला। देवी जस प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में सरपंच संतोषी जयराम वर्मा, सरपंच पति जयराम वर्मा, सचिव दुलार कोसरे, पूर्व सरपंच निलेश मंडावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कोमल दास साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और लोकसंस्कृति को जीवित रखते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ग्राम स्तर पर इस प्रकार के आयोजनों को आगे बढ़ाने की बात कही। ग्रामीणों की सहभागिता समिति की मेहनत और कलाकारों की प्रस्तुति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page