अपराधटॉप न्यूज़

अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज ठेलकाडीह। जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जानकारी अनुसार 26 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विचारपुर बाजार चौक के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आशीष कुमार वर्मा (25 वर्ष) निवासी ग्राम सेम्हरा थाना ठेलकाडीह बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से 50 पौवा देशी शराब लगभग 9 बल्क लीटर बरामद की गई जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और 27 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page