KCG

शिशु मंदिर में मनाया गया पर्यावरण महोत्सव

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को समारोहपूर्वक पर्यावरण महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा वृहद स्तर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया गया। बता दे कि यह

कार्यक्रम छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये आयोजित किया गया था। इस दौरान कक्षा षष्टम से द्वादश तक के बच्चों के बीच निबंध लेखन, कविता लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई वहीं इकोब्रिक्स और हरी खाद तैयार किया गया। ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम को विद्यालय के इको क्लब द्वारा संचालित किया गया। इस दौरान प्राचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page