अपराध

अधिक मात्रा में टैबलेट सेवन से नाबालिग की हुई मौत

सत्यमेव न्यूज़/गंडईपंडरिया. गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की रात एक नाबालिक लड़की ने अधिक मात्रा में पैरासिटामाल टैबलेट का सेवन कर किया जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी अनुसार नाबालिग ने अपने घर में ही टैबलेट का सेवन कर लिया था जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने नाबालिग के शव का पीएम कर शव को परिजनों को सौप दिया गया जिसका अंतिम संस्कार बुधवार की शाम किया गया. नाबालिग ग्राम सुखरी शासकीय स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी. इधर गंडई पुलिस ने मामले में मर्ग क़ायम कर जांच में लिया है वहीं डॉक्टर ने जाँच सेम्पल बाहर भेजे जाने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page