KCG

खैरागढ़ के चिंगली को मिली नई सौगात, विधायक ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिंगली में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग शनिवार को पूरी हो गई। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने गांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सामुदायिक भवन का निर्माण विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। भवन के तैयार होने से अब गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि ग्राम चिंगली के विकास और ग्रामीणों की आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव में आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यों, बैठकों तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी और ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी। विधायक ने विकास कार्यों में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष संदीप सिरमौर, विधायक प्रतिनिधि दिलीप शर्मा, हिमांचल राजपूत, गोलू पाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सामुदायिक भवन के लोकार्पण पर ग्रामवासियों ने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भवन के निर्माण से गांव में सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा ग्रामीणों को आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page