KCG

खैरागढ़ के अमलीडीहकला में खाद गोदाम की मिली सौगात, किसानों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी

खैरागढ़। केसीजी जिले के खैरागढ़ ब्लॉक में ग्राम पंचायत अमलीडीहकला में सेवा सहकारी मर्यादित समिति में 25 लाख की लागत से बनने वाले खाद गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन केंद्रीय सहकारी बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा,पांडादाह मंडल भाजपा अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद सभापति किरण मानिकपुरी, मंडल महामंत्री ऋषभ सिंह, ग्राम पंचायत अमलीडीहकला सरपंच रूपेंद्र वर्मा गोलू, ग्राम पंचायत कटंगीकला सरपंच जानकी तुलाराम साहू, सरपंच प्रतिनिधि तुलाराम साहू, रोहित वर्मा, महेंद्र वर्मा, नोडल अधिकारी योगेंद्र शर्मा, दीपक गेंड्रे व संजय साहू सहित सहकारी समिति के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे. भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन बघेल ने कहा कि उन्होंने अपने सफ़ल राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी क्षेत्र से की थी और यहां से जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य भी वो रहे हैं इसलिये पूरे क्षेत्र से उन्हें गहरा लगाव है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों की सुविधा के लिए खाद-बीज प्राप्त करने और अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने की समस्या को प्रमुखता से उनके द्वारा उठाया गया जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग उठी थी लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई थी पर हमारी भाजपा सरकार ने किसान हित में बेहतर पहल करते हुए नये धान खरीदी केंद्र खोले जिसकी वज़ह से किसान भाइयों को बड़ी राहत मिली है। सचिन बघेल ने कहा कि किसानों को उपज के आधार पर नहीं बल्कि रकबे के आधार पर बोनस देने का बेहतर निर्णय लिया गया है और इसका एकमात्र उद्देश्य अवैध धान को खरीदी केंद्रों तक पहुंचने से रोकना है। उन्होंने इस दौरान किसानों से अपील भी की है कि वो कोचियों को अपने खातों में धान बेचने से रोकें और कहा कि ऐसा कोई भी प्रकरण सामने आया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि धान बेचने के दौरान खरीदी केंद्र में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल जानकारी दें ताकि अन्नदाता किसानों की समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिपं केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा यहां खाद गोदाम निर्माण की बड़ी सौगात प्रदान की गई है। उन्होंने किसानों को इस अभूतपूर्व सौगात के लिये बधाई दी और कहा कि खाद गोदाम बनने से किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस दौरान विक्रांत ने ग्रामीणों को ग्राम अमलीडीहकला से ग्राम कुलीकसा तक बेहद जर्जर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने की जानकारी भी दी और कहा कि इस क्षेत्र में मजबूत सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को हमेशा के लिये आवागमन में बड़ी राहत मिल जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page