Uncategorized

कृषि महाविद्यालय छुईखदान में मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन विशेष शिविर आयोजित

छुईखदान। भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ठाकुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा स्वीप नोडल अधिकारी प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र छुईखदान में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया तथा मतदाता के रूप में पंजीयन की सुविधा से अवगत कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एके गुप्ता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की भूमिका और मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ के व्याख्याता एवं जिला सहायक नोडल अधिकारी स्वीप कृष्ण कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने ईसीआईनेट मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया की प्रायोगिक जानकारी भी प्रदान की वहीं मतदाता साक्षरता क्लब, जिला केसीजी के ईएलसी जिला समन्वयक यशपाल जंघेल ने मतदाता साक्षरता क्लब की भूमिका एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया।शिविर के दौरान ऐसे विद्यार्थियों को, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं था ईसीआईनेट एप के माध्यम से पंजीयन कराकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मताधिकार के प्रति जागरूकता प्रदर्शित की। शिविर में तकनीकी सहयोग के लिए विशेष वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.ओमप्रकाश सोनवानी, डॉ.अरविंद कुमार नंदनवार, डॉ.सेवक ढेंगे, डॉ.सविता आदित्य, डॉ.कन्हैया लाल, डॉ.प्रेरणा जायसवाल एवं डॉ.उमेश देशमुख सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page