Uncategorized

करेला भवानी में हुई भाजपा मंडल ठेलकाडीह की बैठक, मिडिया प्रभारी चंदेल का हुआ सम्मान

खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल ठेलकाडीह की मासिक बैठक माँ भवानी मंदिर करेला में मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आशीर्वाद अभियान, रक्तदान शिविर एवं आंगन मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक का मुख्य आकर्षण मंडल सोशल मीडिया प्रभारी पेमेंद्र चंदेल का सम्मान रहा। लाभार्थियों से घर-घर संपर्क कर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका सम्मान किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा, मंडल प्रभारी नीलिमा गोस्वामी, शैलेन्द्र त्रिपाठी (प्रतिनिधि, अध्यक्ष जनपद पंचायत खैरागढ़), वरिष्ठ भाजपा नेता उदयलाल वर्मा, श्याम सुंदर साहू, भुवन वर्मा, जितेंद्र राजपूत, त्रिभुवन सिन्हा एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष उमा सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page