पॉलिटिक्स

मनराखन के बाद दीपक बने पालिका के नेता प्रतिपक्ष, कहा संगीत नगरी के विकास और जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. शहर कांग्रेस कमेटी की महती बैठक विधायक निवास में सम्पन्न हुई। विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी के अनुशंसा पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष भीखम चंद छाजेड़ ने खैरागढ़ नगर पालिका में इतवारी बाजार वार्ड के युवा तुर्क पार्षद दीपक देवांगन को नगर पालिका खैरागढ़ का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया हैं। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद दीपक देवांगन ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता संगीत नगरी का विकास हैं और विपक्ष की भूमिका में हम जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी के विचारों के अनुसार आगे जनता के बीच जाएंगे। मौजूदा समय में खैरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र की जनता का ख्याल नहीं रखा जा रहा हैं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह बैस, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नप उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, मीरा गुलाब चोपड़ा, कपिनाथ महोबिया, डॉ.किरण झा, आरती महोबिया, अंकित चोपड़ा, पुरुषोत्तम वर्मा, शत्रुहन धृतलहरे, सुमन दयाराम पटेल, सुबोधकांत पांडे, सोनू ढीमर, दिलीप लहरे, टिकेश्वरी पटेल, अरुण भरतद्वाज, आरती यादव, सूर्यकान्त यादव, यतेंद्रजीत सिंह, राधे पटेल, पुरन सारथी, पलास सिंह, भरत चंद्राकर, मनोज बैद, किशन रजक, अमित सिंह, जफ़रउल्लाह खान, गोविन्द देवांगन, समीर कुरैशी, केशव सारथी, अजय देवांगन, रविन्द्र सिंह, नरेश देवांगन, पूनम सिंह, विनोद सिन्हा, हरीदर्शन, गोपी रजक, छोटू रजक, सूरज देवांगन, राजा सोलंकी, रतन सिंगी, वीरेंद्र देवांगन, कमल टंडन, अनाम भोंडेकर, नरेंद्र सेन, सोहेल खान, मोहित भोंडेकर, चंद्रशेखर वर्मा, रामकुमार जांगड़े सहित समस्त कांग्रेस परिवार ने नगर पालिका खैरागढ़ के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष श्री देवांगन को बधाई व शुभकामनायें दी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page