KCG

बाढ़ से कांचरी के 11 परिवार हुये बेघर, चार दिन बाद भी कोई सुध लेने वाला नहीं

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कांचरी में 10 सितंबर को आयी बाढ़ ने 11 मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ मकान तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ढह गये हैं। बाढ़ की त्रासदी के 4 दिन बाद भी शासन व प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि बाढ़ प्रभावितों की सुध लेने नहीं पहुंचा है जिसके कारण ग्रामीण बेहद नाराज हैं। बाढ़ की आपदा से यहां 11 परिवार बेघर हो चुके हैं जो बीते 10 सितंबर से पंचायत भवन के साथ सामुदायिक भवन सहित कचरा पट्टी में रह रहे हैं। इन्हें शासन व प्रशासन से अब तक कोई मदद नहीं मिल पायी है। जानकारी अनुसार बाढ़ की चपेट में आने से गोकुल यादव पिता स्व.जुगुल यादव व ईतवारी यादव पिता स्व.जुगुल यादव दोनों भाईयों का घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है वहीं सोनू यादव का मकान भी टूट गया है। बाढ़ प्रभावित लोग शासन-प्रशासन से मदद की आस लिये हुये हैं लेकिन जानकारी के बाद भी मदद नहीं मिलने से इनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले की जानकारी के बाद विधायक यशोदा वर्मा ने कुछ प्रभावितों से जिला मुख्यालय में मुलाकात की और बताया कि शनिवार 14 सितंबर को वह बाढ़ प्रभावित कांचरी का दौरा करेंगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page