KCG

संगीत नगरी में निकलेगी महाकाल की भव्य पालकी यात्रा

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. संगीत नगरी खैरागढ़ में रूद्र स्वरुप महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकलेगी। आगामी 3 अगस्त को होने वाले उक्त आयोजन के लिये भक्त व्यापक तैयारी में जुटे हुये हैं।
जानकारी हो कि 3 अगस्त को श्रीराम गौ सेवा समिति व बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के तत्वधान में भगवान महाकाल भव्य पालकी यात्रा निकाली जायेगी जो मुख्य मार्गो से निकलकर नगर भ्रमण करेंगी। 3 अगस्त शनिवार को दोपहर 1 बजे महाकाल की पालकी यात्रा निकाली जायेगी जिसका प्रारंभ श्रीराम गौ सेवा केंद्र, किल्लापारा खैरागढ़ से नगर भ्रमण करते हुये शिव मंदिर बस स्टैण्ड पहुंचेगी। श्रीराम गौ सेवा समिति व बोल बम कांवड़ यात्रा समिति ने इस भव्य आयोजन में नगरवासियों सहित भोलेभक्तों को धर्म लाभ प्राप्त करने व भव्य पालकी यात्रा में शामिल होकर उक्त पुनीत आयोजन को सफल बनाने की क्षेत्रवासियों से अपील की हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page