KCG

बैल के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह घायल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ग्राम दपका निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग आनंद राम पिता बंटू बैल के हमले से बुरी तरह घायल हो गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बैल के हमले के बाद आनंद मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गया था और पेट से आंतें बाहर निकल आयी थी। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा जैसे-तैसे घायल आनंद को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती किया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्रथमिक उपचार किया। घायल बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुये चिकित्सकों ने उसे राजनांदगांव जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page