KCG

अब मोबाइल ऐप से होगी खाद की बुकिंग, टोकन दिखाने पर मिलेगा उर्वरक

खैरागढ़। किसानों को रासायनिक खाद आसानी से उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में नई डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। अब किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी जरूरत के अनुसार खाद की बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद जारी टोकन दिखाकर संबंधित उर्वरक विक्रय केंद्र से खाद प्राप्त की जा सकेगी।कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं उप संचालक कृषि चित्रानंद कुमार ठाकुर के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा इस व्यवस्था के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन की पहल की जा रही है। इसके तहत जिले के शासकीय एवं निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

नई व्यवस्था में किसानों को उनके कृषि रकबे और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा निर्धारित फसलवार उर्वरक अनुशंसाओं के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और किसान जरूरत से ज्यादा खाद खरीदने पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से बच सकेंगे।

कृषि विभाग के अनुसार किसानों को सुविधा का लाभ लेने के लिए गूगल प्ले स्टोर से ‘Framework For Fertilizer Sale’ मोबाइल ऐप डाउनलोड कर पंजीयन करना होगा। इसके बाद अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद की बुकिंग की जा सकेगी। बुकिंग पूरी होने पर मोबाइल पर टोकन जारी होगा जिसे संबंधित विक्रय केंद्र में दिखाकर उर्वरक प्राप्त किया जा सकेगा।*विक्रेताओं को प्रशिक्षण, किसानों की मदद करेगा कृषि अमला*नई व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा सहकारी समितियों के प्रबंधकों और उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया है वहीं मैदानी कृषि अमले के माध्यम से किसानों को भी ऐप के उपयोग और बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। ऐप संचालन या खाद की बुकिंग में किसी तरह की परेशानी होने पर किसान अपने क्षेत्र के कृषि विकास अधिकारी अथवा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page