KCG

बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन के लिये जिले में चल रहा व्यापक अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में जिले में बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छोटे व बड़े प्रतिष्ठानों से बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन की दिशा में एक कदम के रूप में बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन को लक्ष्य तक पहुंचाने की पहल की जा रही है वहीं तिमाही आधार पर बचाव एवं पुनर्वास अभियान आयोजित किया जा रहा है। बाल एवं किशोर श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम,1986 के अनुपालन को सुनिश्चित किये जाने के लिये प्रभारी श्रमपदाधिकारी संजय सिंह के मार्गदर्शन में श्रम निरीक्षक उज्जवल भोई एवं लोकेंद्र वैष्णव, महिला एवं बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक ज्योति राठौर एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खैरागढ़ क्षेत्र में धारा 12 के तहत अधिनियम का पालन सुनिश्चित किया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page