KCGटॉप न्यूज़हेल्थ

पोषण पखवाड़ा के तहत खैरागढ़ में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला आयुष अधिकारी डॉ.सुशीला बंजारे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शासकीय होम्योपैथिक औषधालय खैरागढ़ की चिकित्सक डॉ.शिल्पी सिंह द्वारा वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, शिशु धात्री माताओं एवं बच्चों को एनीमिया (खून की कमी) एवं गर्मी के मौसम में लू से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। डॉ. शिल्पी सिंह ने सरल एवं प्रभावी तरीके से पोषण, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व को समझाते हुए उपस्थित हितग्राहियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पाम्पलेट्स का वितरण कर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही आवश्यक होम्योपैथिक औषधियों का भी वितरण किया गया। इस जागरूकता अभियान में कुल 49 हितग्राही लाभान्वित हुए जिनमें 02 गर्भवती महिलाएं 02 शिशु धात्री माताएं एवं 45 बच्चे शामिल रहे।
यह कार्यक्रम समाज सेवा की भावना को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास रहा जिससे स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य संरक्षण एवं पोषण के प्रति प्रेरणा मिली।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page