
4,734 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, जिले में 82.28 प्रतिशत रही उपस्थिति; छुईखदान विकासखंड का प्रदर्शन बेहतर
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन समिति खैरागढ़ द्वारा आयोजित सातवीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 जिले के खैरागढ़ एवं छुईखदान विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में उत्साह और व्यवस्थित वातावरण के बीच संपन्न हुई। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के दोनों विकासखंडों से प्रतियोगिता के लिए कुल 4,734 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 3,897 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 837 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह जिले में कुल 82.28 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
खैरागढ़ में 76.65 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
खैरागढ़ विकासखंड के छह परीक्षा केंद्रों में कुल 2,176 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था। इनमें 1,668 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 508 अनुपस्थित रहे। इस विकासखंड में परीक्षा की उपस्थिति 76.65 प्रतिशत रही।
छुईखदान में 87.14 प्रतिशत रही उपस्थिति
छुईखदान विकासखंड के छह परीक्षा केंद्रों में 2,558 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 2,229 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की और 329 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। यहां कुल 87.14 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
सामूहिक प्रयास से सफल हुआ आयोजन
जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों सलाहकारों संरक्षकों ब्लॉक प्रभारियों तथा सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के साथ ही अध्ययनशीलता प्रतिस्पर्धात्मक भावना और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। आयोजन में अध्यक्ष पन्नालाल जंघेल, सचिव रूपेश कुमार देवांगन सहित राजुदास मानिकपुरी, गिरेन्द्र सुधाकर, संजू सांखला, कोमल नारायण वर्मा, संतोष नेताम, अवध चंदेल, संजीव कुमार धुर्वे, नीलमचंद सांखला, दुष्यंत शर्मा, दुर्जन जंघेल, सतीश श्रीवास्तव, नोहरू जंघेल, महदीप जंघेल, कौशल सिंह राजपूत, महेश वर्मा, चेतराम वर्मा, रमन मोटवानी, दिलीप वर्मा, डॉ. सियाराम साहू, मोहन जंघेल, अजय सिंह राजपूत, राजेश श्रीवास्तव, तोकराम सिन्हा, टीकाराम देशमुख, नरेंद्र पटले, देवेंद्र यादव, मनोज कुमार वर्मा, लिलेश वर्मा, खेमशंकर साहू, मयाराम राठौर, दोदेश्वर चंदेल, उज्जव नामदेव, अशोक जंघेल, दिनेश निर्मलकार, परमेश्वर कौशिक, अरुण कोसे, मुरली मनोहर वर्मा, भागचंद साहू, पूर्णेश वैष्णव, दीपक मिश्रा, भीखेंद्र जंघेल, शिवचरण वर्मा, जगदीश राम पटेल, गांधी राम साहू, राजकुमार मसखरे, निरंजन टंडन, उपेन्द्र देवांगन, किशन वर्मा, राजेश बारले, संतोष कुमार बघेल, ओमप्रकाश वर्मा, नोहर देशमुख, कुलदीप साहू, द्वारका वर्मा, कुंभलाल जंघेल, अमरदास चेलक, अश्वनी साहू, पुखराज सिंह खुशरो, किशोर जंघेल, इंदिरा चंद्रवंशी, रोहित कुमार जांगड़े, विकास चोपड़ा, राघवेंद्र वर्मा, उमेन्द पटेल, रामेश्वर वर्मा, रवि देशमुख, हेमलाल वर्मा, लेखराम वर्मा, लवकुश वर्मा, खेमलाल जंघेल, टेकेंद्र वर्मा, कृपाल वर्मा, सुधांशु झा, राधेलाल वर्मा, गणेश जंघेल और भोज वर्मा सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।
विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों का जताया आभार
आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यार्थियों अभिभावकों शिक्षकों परीक्षा केंद्र प्रभारियों पर्यवेक्षकों तथा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और सर्वांगीण बौद्धिक विकास के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता सामूहिक सहभागिता और सहयोग की वजह से सफल हो सकी। सातवीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शिक्षकों के सेवाभाव समर्पण और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का उदाहरण बनी। समिति ने सभी सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा—आपकी सहभागिता ही हमारी सफलता है।

