KCGछत्तीसगढ़

सड़क किनारे मिले रहस्यमयी बॉक्स से इलाके में फैली सनसनी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घिरघोली में शनिवार सुबह सड़क किनारे पड़े दो बंद बॉक्स मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बॉक्स को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे टोना टोटका और तांत्रिक क्रिया से जोड़कर देखा जिसके चलते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार गांव के बाहरी हिस्से में सड़क किनारे दो संदिग्ध बॉक्स पड़े होने की सूचना फैलते ही लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और सोशल मीडिया पर भी घटना की चर्चा शुरू हो गई। मामले की सूचना मिलने पर छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों बॉक्स को खोला गया। बॉक्स खुलते ही लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। अंदर से चूड़ी, साड़ी, चावल नारियल और नींबू सहित अन्य घरेलू सामग्री मिली। सामान देखकर कई लोग हैरान रह गए जबकि कुछ ग्रामीण इसे सामान्य धार्मिक या पारिवारिक कार्यक्रम से जुड़ा सामान बताते नजर आए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी बिलकिस खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला किसी शादी या पारिवारिक आयोजन से संबंधित प्रतीत हो रहा है। संभावना है कि सामान परिवहन के दौरान रास्ते में छूट गया हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page