पॉलिटिक्स

संविधान दिवस पर भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब को किया नमन, लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प

खैरागढ़। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा संविधान में निहित आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने की वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और स्वतंत्रता प्रदान करने वाला देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता और व्यापक सोच के परिणामस्वरूप भारत में एक सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक को उसके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराने वाला महत्वपूर्ण मार्गदर्शक भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे घम्मन साहू ने संविधान की प्रस्तावना, उसके मूल उद्देश्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्ता पर प्रकाश डाला वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू ने कहा कि संविधान दिवस हमें सामाजिक समानता, न्याय और समरसता के मूल्यों की याद दिलाता है। भारतीय संविधान समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर प्रदान करने तथा समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, शशांक ताम्रकार, गिरजा चन्द्राकर, विकेश गुप्ता, आयश सिंह, जीवन देवांगन, विनय देवांगन, अजय जैन, नीलिमा गोस्वामी, कमलेश कोठले, गोरेलाल वर्मा, आलोक श्रीवास, पंकज सिंह, रामाधार रजक, डॉ. पीताम्बर वर्मा, नोमेश वर्मा, देविन बाई कोठले एवं ऋषि सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page