KCG

संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर साल्हेवारा में हुई कांग्रेस की बैठक

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईखदान की मासिक बैठक 5 अगस्त को पटेल भवन साल्हेवारा में आयोजित हुई। दोपहर 1 बजे से शुरू हुई बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ और ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को सक्रिय बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। साथ ही आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया गया है। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों को गति देने के विषय पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका जरूरी है। कार्यकर्ताओं को आमजन की समस्याओं को समझकर उनके निराकरण के लिए आवाज उठाने की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस दौरान संगठन में आपसी तालमेल और एकजुटता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। बैठक में निलांबर वर्मा, यशोदा निलांबर वर्मा, कोमल साहू, देवराज, किशोर दास, गजेंद्र ठाकरे, विजय वर्मा सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page