KCG

श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुये जिला पंचायत उपाध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ग्राम मुड़भादुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह भाजपाइयों के साथ शामिल हुये। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कथा व्यास से आशीर्वाद लिया और कथा प्रसंगों का श्रवण किया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से जनमानस में आपसी भाईचारे की भावना के साथ आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है। श्रीमद् भागवत सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्रीय वातावरण शुद्ध एवं निर्मल होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनकर काफी सुखद अनुभूति होती है, लोगों में संस्कार का प्रवाह होता है। हमें प्रवचन को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page