शिक्षा

वेसलियन इंग्लिश मिडियम स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिले के सबसे बड़े निजी विद्यालय के रूप में प्रतिष्ठित वेसलियन इंग्लिश मिडियम स्कूल खैरागढ़ में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस.मसीह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया साथ ही नव प्रवेशी बच्चों को मिठाई व चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री मसीह ने छात्र-छात्राओं को अनुशासित होकर अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए उन्हें अध्ययन सामग्री भेंट की और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अभिभावकगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page