
शिकायतों बाद दो व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
छुईखदान। क्षेत्र में गाली-गलौज, विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा कर लोगों को परेशान करने की शिकायतों पर छुईखदान पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 25 सितंबर को रमेश रजक उर्फ बंटी (40) निवासी वार्ड क्रमांक 9 कनक नगर छुईखदान तथा राजेश वैष्णव उर्फ सोनू (30) निवासी वार्ड क्रमांक 9 कनक नगर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पृथक-पृथक इस्तगासा तैयार कर धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।