
जनपद पंचायत छुईखदान के मार्गदर्शन में चलाया गया अभियान
सत्यमेव न्यूज छुईखदान। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में जनपद पंचायत छुईखदान के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में गुरुवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत तालाब नालों तथा अन्य जल स्रोतों के आसपास करीब 500 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प भी लिया है। अभियान में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए पौधारोपण किया। जनप्रतिनिधियों पंचायत पदाधिकारियों तथा अधिकारियों कर्मचारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांवों में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी एडीईओ तकनीकी सहायक सरपंच सचिव रोजगार सहायक पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने हरित स्वच्छ और पर्यावरण संवेदनशील गांव के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया है।
