अपराध

लोन सेटलमेंट कराने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. लोन सेटलमेंट कराने के नाम पर आम नागरिकों से ठगी करने वाले आरोपी को छुईखदान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों पुलिस विभाग के द्वारा चलाये गये जागरूकता अभियान के चलते आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सहायता मिली है। जानकारी अनुसार संकलेश कुमार पिता हिसादार कंवर उम्र 33 साल निवासी गाड़ाडीह थाना छुईखदान ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अमित पांडे पिता रवि पांडे ग्राम बरगाही राजनांदगांव द्वारा ट्रेक्टर लोन में छूट दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर 3200 रूपये ले लिया है। रिपोर्ट पर आरोपी अमित पांडे पिता रवि पांडे उम्र 32 साल निवासी बरगाही थाना लालबाग के विरूद्ध थाना छुईखदान में धारा 318 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था। एसपी त्रिलोक बंसल, एएसपी नेहा पाण्डे व एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर कुछ ग्रामीणों ने आरोपी अमित पांडे को पकड़कर पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद छुईखदान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page